परसिया: वार्ड पांच, मैग्जीन लाईन में बालिका को बिच्छू ने काटा, एक महीने में दूसरी घटना
नगर के वार्ड क्रमांक पांच मैग्जीन लाईन में बालिका को बिच्छू ने डंस लिया। दांए पैर के पंजे में बिच्छू ने डंक मारा। तेज दर्द के बाद बालिका को मंगलवार को तीन बजे अस्पताल लाया गया। यहां उसे छिंदवाडा रिफर कर दिया गया। बालिका के पैर में एक महिने में दूसरी बार बिच्छू ने डंक मारा है।एक महिने पहले उसे बांए पैर में बिच्छू ने डंक मारा था।