सहारनपुर: चिलकाना पुलिस की लूट के वांछित बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश घायल, बरामद हुए तमंचे, नकदी और बिना नंबर प्लेट बाइक
सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो वांछित बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन उर्फ आर्यन और कार्तिक निवासी नकुड़ क्षेत्र के रूप में हुई है।