हरदोई: मेडिकल कॉलेज गेट स्थित भारतीय रोटी बैंक में चोरी, वाटर कूलर का कम्प्रेसर और कूलर किट हुई चोरी
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2026 प्रबंधक अरुणेश पाठक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज गेट स्थित भारतीय रोटी बैंक स्थापित है, शनिवार रात चोरों ने धावा बोला और यहां लगे वाटर कूलर से कीमती कम्प्रेसर और कूलर किट निकाल ली। सुबह जब संस्था के सदस्य वहाँ पहुँचे, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है।