जगाधरी: नवरात्रों के उपलक्ष में जगाधरी के देवी मंदिर से निकल गई विशाल कलश यात्रा।
जगाधरी के देवी मंदिर से आज नवरात्रों के उपलक्ष में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं सर पर कलश लेकर काफी बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल हुई। देवी मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा जगाधरी के में बाजारों से होती हुई वापस देवी मंदिर में पहुंची और इस दौरान रास्ते में लोगों ने फूलों की वर्षा कर इस कलश यात्रा का स्वागत किया।