इटावा: चितभवन गाँव के समीप 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल, हुई नोक-झोंक
Etawah, Etawah | Jul 24, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन गाँव के समीप शुक्रवार शाम 6 बजे 2 बाइकों की आमने-सामने भिडन्त हो गयी। घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए और दोनों की बाइकें क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं दोनों बाइक सवार के बीच नोंक-झोंक होने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामला शांत करवा कर दोनों बहनों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा।