पुलिस लाइन रोड स्थित डॉक्टर अरुण कुमार के नर्सिंग होम के बाहर से एक बाइक की चोरी शनिवार की रात लगभग 7:30 बजे हो गई है। पीड़ित इमरान आलम ने बताया कि वह मरीज को लेकर डॉक्टर के पास गए थे। आधे घंटे बाद बाहर निकलने पर अपनी बाइक को गायब पाया। इधर-उधर करने पर भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने चोरी बाइक चोरी की सूचना सदर थाना को दे दी है।