मंडला: श्री सिद्ध रेवा दरबार छोटे रपटा से माँ नर्मदा उत्तर वाहिनी परिक्रमा का आयोजन, 500 श्रद्धालु शामिल हुए
Mandla, Mandla | Mar 31, 2026 श्री सिद्ध रेवा दरबार छोटे रपटा से मंगलवार को मां नर्मदा उत्तर वाहिनी परिक्रमा का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह प्रारंभ हुई परिक्रमा यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए शाम 6 बजे पुन: श्री सिद्ध रेवा दरबार पहुंचकर संपन्न हुई।