लोहरदगा: लोहरदगा में पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से मिले नदीम और आशीष कुमार, क्रिकेट को बढ़ावा देने पर ज़ोर
झारखण्ड में क्रिकेट के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी शाहबाज नदीम एवं झारखण्ड अंडर-19 टीम के कोच सह पूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष कुमार ने लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात की।