पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, ड्रिल और अनुशासन का बारीकी से जायजा लिया। परेड के बाद संबोधित करते हुए एसपी ने बल को जनसेवा, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।