मेदिनीनगर (डालटनगंज): मनिका के दोमुहान स्थित फोरलेन निर्माण स्थल पर गोलीबारी, इंजीनियर घायल, मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती
फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी से लेवी (रंगदारी) वसूलने के लिए अपराधी गिरोह के द्वारा लगातार फायरिंग की जा रही है। लातेहार व पलामू जिले में एक माह के दौरान गोली चलने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार को की गयी गोलीबारी में साइट इंजीनियर दीपांकर के पैर में गोली लग गयी। शाम 4 बजे इंजीनियर को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के डा. राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में भर्ती।