एमआरएमसीएच में चल रहे निर्माण कार्य और शिफ्टिंग कार्य का उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद और नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर 2 बजे दोनों अधिकारी जांच के लिए यहां पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घूम-घूम कर पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। कई दिशा निर्देश भी दिए।