टोंक: टोंक में खाद की किल्लत से किसान बेहाल, एक ट्रक पर उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण
Tonk, Tonk | Nov 24, 2025 किसानों ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि टोंक जिले में यूरिया खाद की कमी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से किसान दर-दर भटक रहा है। आज सुबह जैसे ही एक दुकान पर खाद का ट्रक पहुंचने की जानकारी मिली, दर्जनों गांवों से किसान मौके पर उमड़ पड़े और लंबी लाइनें लग गईं। भीड़ बढ़ने पर कृषि विभाग की सूचना पर पुलिस पहुंची और वितरण शुरू