करेरा: करेरा पुलिस ने पिछोर-बामोर मार्ग पर क्रेटा कार से 194 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिवपुरी जिले के करैरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 194 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे से भरी एक सिल्वर रंग की हुंडई क्रेटा कार को पिछोर-बमौर मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा। जब्त गांजे की कीमत करीब 38 लाख रुपये और वाहन सहित कुल जब्ती लगभग 48 लाख रुपये बताई गई है।