बुधवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) पहल के तहत नगर क्षेत्र के 'बगीचा आमना' आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प कर उसे आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि बैंक के सहयोग से केंद्र की मरम्मत और रंग-रोगन कराया गया है।