नानपारा: बलहा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई, विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और दिए गए निर्देश
विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर मंथन हुआ। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। कई स्थानीय मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रहे।