पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर पुरोहित में खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों की दो महिलाएं घायल हो गईं। सोमवार की शाम प्रथम पक्ष की घायल सुषमा देवी तथा द्वितीय पक्ष की घायल शीला देवी शिकायत लेकर पटियाली थाने पहुंचीं। दोनों ने पुलिस को तहरीर देकर खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद और मारपीट का आरोप लगाया।