इंदरगढ़: इंदरगढ़-दतिया रोड मोरघाट पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, विधायक ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
धीरपुरा थाना अंतर्गत इंदरगढ़-दतिया रोड स्थित *सिंधवारी मोरघाट* पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में *सिंधवारी निवासी दीपक साहू* गंभीर रूप घायल होकर सड़क पर बेहोश पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही *सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल* ने अपनी गाड़ी रोककर घायल की मदद की। विधायक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी