हज़ारीबाग: लोकप्रिय नेत्री शेफाली गुप्ता ने दीपावली से पहले कुम्हारों के घर जाकर दिए खरीदे, स्थानीय कारीगरों को किया प्रोत्साहित
दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन इस बार एक खास बात ने सबका ध्यान आकर्षित किया। लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और जनसेविका शेफाली गुप्ता ने एक मिसाल कायम करते हुए शुक्रवार को चार बजे स्थानीय कुम्हारों के घर जाकर हस्तनिर्मित मिट्टी के दीयों की खरीदारी की।