धनवार: रिश्वत लेते ACB ने जई को पकड़ा, तो ज़मीन पर लेट गया; कड़ी मशक्कत के बाद हुई गिरफ्तारी
धनवार में ACB) की टीम ने मनरेगा के जेई अंकुश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी गांधी चौक के पास एक दुकान में की गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार JE एक योजना से जुड़े कार्य को पूरा करने के बदले लाभुक से अवैध राशि की मांग कर रहा था।