ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में चाचा को ईंट से मारकर हत्या करने के मामले में भतीजा गिरफ्तार
भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़वा पुर में शराब के नशे में ईंट से मारकर भतीजे द्वारा चाचा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे राजेश बनवासी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीते 29 नवंबर को हुई थी जब चाचा माधो वनवासी और भतीजा राजेश बनवासी ने पहले शराब की पी फिर किसी विवाद पर दोनों के बीच कहासुनी हुई।