चंडी: चंडी नगर पंचायत में सशक्त समिति की बैठक, ₹12.65 लाख की सैरात बंदोबस्ती पर सहमति
Chandi, Nalanda | Mar 30, 2026 चंडी नगर पंचायत में सोमवार की दोपहर ढाई बजे सशक्त कमिटी की बैठक मुख्य पार्षद मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सैरात बंदोबस्ती को लेकर चर्चा हुई। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने बताया कि राजस्व विभाग के पत्र के निर्देशानुसार पिछले तीन वित्तीय वर्ष में अधिकतम बोली पर 2026-27 के लिए 32 लाख 89 की राशि की निविदा निकाली गई थी।