बैरगनियां: बैरगनिया में SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध हथियार व 1.296 किलोग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
बैरगनिया थाना क्षेत्र में पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जमुआ घाट, लालबकेया नदी किनारे छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैसल मंसूरी उर्फ छोटे मंसूरी, निवासी चकवा, थाना बैरगनिया के रूप में हुई है।