कैंपियरगंज: गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में युवक का लापता होना, परिवार में मचा हड़कंप
पीपीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ग्राम सभा, टोला करमाखुर्द निवासी कौशल प्रसाद भारती शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर से बिना बताए निकल गए और तब से लापता हैं। चंद्रभान भारती के पुत्र कौशल की खोजबीन में परिजन लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर और पुलिस को सूचना देकर उन्होंने युवक को सकुशल बरामद करने की अपील की है।