हज़ारीबाग: हज़ारीबाग पुलिस ने डायटांड, नवरंग पोखरिया के जंगल में 2800 लीटर जावा महुआ का किया गया विनष्टीकरण
हज़ारीबाग के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह इचाक थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत में अवैध देशी शराब की चुलाई और बिक्री के विरुद्ध क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापामारी अभियान चलाया गया। शुक्रवार को अहले सुबह चलाई गई। छापामारी अभियान के दौरान पुलिस के जवानों ने जंगल में संचालित मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त करते हुए जावा महुआ को नष्ट किया। और शराब बनाने के उपकरण को जप्त कर अग्नि के हवाले कर दिया।