सांसद सतना गणेश सिंह ने पहल करते हुए अपने लोकसभा क्षेत्र में शामिल दोनों जिले सतना और मैहर में पृथक पृथक दिशा समिति का गठन कर उन्हीं जिलों में बैठक करने का निर्णय लिया है।प्रदेश के अन्य नवगठित जिलों में अभी तक ऐसी व्यवस्था नहीं की गई है । सांसद श्री गणेश सिंह ने कल सतना जिले की दिशा समिति की बैठक ली थी।सांसद गणेश सिंह के इस प्रयास की सभी ने की सराहना।