हरिद्वार: भीमगोड़ा से सूखी नदी पुल तक बिजली के खंभों पर लगे प्राइवेट कंपनियों के तारों के जाल को नगर निगम ने हटाया
शनिवार नगर निगम ने दिनभर बिजली के खंभों पर लगे प्राइवेट कंपनियों के तारों के जाल को हटाया। इन तारों के जाल से न केवल लोगों को खतरा था बल्कि नगर निगम को कोई किराया भी नहीं मिलता था। बीते दिनों डीएम मयूर दीक्षित ने निरीक्षण के दौरान इन तारों के जाल को हटाने के आदेश दिए थे। करीब ढाई दर्जन खाबो से यह तार हटाए गए हैं। शाम 7 बजे ये जानकारी नगर निगम ने दी।