टिब्बी: 70 लाख में बिका टिब्बी के गुड़िया का दुर्लभ 'गोल्डन किंग', भावुक माहौल में गुजरात रवाना हुआ गांव गुड़िया की शान
टिब्बी। हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील के गांव गुडिया का दुर्लभ सुनहरे रंग का मारवाड़ी घोड़ा 'गोल्डन किंग' करीब 70 लाख रुपये में गुजरात के सूरत स्थित एक अश्वपालक को बेच दिया गया। अपनी अनोखी रंगत, आकर्षक बनावट और शानदार नस्ल के कारण यह घोड़ा लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ था।