पेण्ड्रा रोड गौरेला: जिले की पहचान बने विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का किया गया सम्मान
मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का विष्णुभोग चावल जिले की समृद्ध कृषि परंपरा और महिला स्व-सहायता समूहों की मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने और बाजार उपलब्ध कराने के प्रयासों को निरंतर बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे किसानों और महिला समूहों की आय में वृद्धि हो।