पिछोर: ग्राम पंचायत सुजवाहा में जेवर पूछने पर भाई और भाभी ने मिलकर पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुजवाहा निवासी फरियादी ने आज शनिवार शाम लगभग 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया हैं कि अपने बड़े भाई से घर से गायब आभूषणों के बारे में पूछा, तो भाई और भाभी ने मिलकर उसकी लाठियों से बेरहमी से पिटाई कर दी। फरियादी ने पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।