संविदा विद्युतकर्मी की करंट लगने से हुई मौत, कैंट पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Sadar, Varanasi | May 12, 2026 वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित खजूरी इनकम टैक्स ऑफिस के पीछे रहने वाले 50 वर्षीय श्रीराम सोनकर की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। बताया गया कि श्रीराम पिछले 26 वर्षों से संविदा पर विद्युत विभाग में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।