मल्हारगढ़: ग्राम पिपलिया: युवक न मिलने पर पिता का अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा, 6 नामजद सहित 10 पर केस
नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया में रंजिश के चलते युवक के नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसके पिता इंदरसिंह सौंधिया राजपूत का कथित अपहरण कर मारपीट की। बीच-बचाव करने आई महिलाओं से भी धक्का-मुक्की की गई, पुलिस की सूचना मिलते ही आरोपी इंदरसिंह को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने 6 नामजद सहित 10 आरोपियों पर केस दर्ज किया है,