बिंदकी: जहानाबाद के तेजा नगर में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को एक वाहन ने टक्कर मारी, दूसरे वाहन ने कुचला, हुई मौत
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला तेजा नगर की महिला फूलमती देवी उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी जगरूप सड़क पार कर दूसरे घर ठंडा पानी लेने गई थी। इसके बाद वापस लौटते समय एक वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क में गिर गई वही पीछे से आए दूसरे वाहन ने उसको कुचल दिया जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार की शाम 4:30 बजे अंतिम संस्कार किया गया।