जांजगीर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को जिले के कुल 153941 बच्चों को पिलाए जाएंगे पोलियो ड्रॉप्स
जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून 2026 से किया जाएगा। तीन दिवसीय इस अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक आयु के 1 लाख 53 हजार 914 बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को जिलेभर में स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई।