वारासिवनी: सिविल अस्पताल में चिकित्सकों का सम्मान, केक काटकर मनाया चिकित्सक दिवस, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया संकल्प
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सिविल चिकित्सालय वारासिवनी में चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डॉ. बिजेन्द्र चौधरी, डॉ. श्रद्धा राहंगडाले, डॉ. शिल्पा मेश्राम सहित चिकित्सकों का सम्मान कर केक काटा गया। वक्ताओं ने चिकित्सकों को समाज का स्वास्थ्य रक्षक बताते हुए उनके सेवा, समर्पण और मानवीय योगदान की सराहना की।