बहराइच: नैनिहा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की मौत
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा गांव के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे पारस निसाद को ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल पारस को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पारस निसाद घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।