बहराइच: बशीरगंज में घर में काम करने वाली नौकरानी ने प्रेमी की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम: एसपी सिटी
बशीरगंज निवासी साहिल के घर में हुई बड़ी चोरी के बाद जब पुलिस ने मामले की तकदीर की तो घर में काम करने वाली नौकरानी ही चोर निकली। सोमवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि अपने प्रेमी की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए घर में काम करने वाली नौकरानी ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।