बहराइच: चरई गांव में गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग, 11 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर
बहराइच के थाना बौंडी थाना के चरई गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर के रिसाव से फैली आग में 11 लोग झुलस गए। हादसा उस वक्त हुआ जब घर में दाल छौंकते समय अचानक आग भड़क गई। जिसमें 11 लोग झुलस गए।घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जाच में जुट गई है।