मल्हारगढ़: ग्राम पामाखेड़ी में बारिश से क्षतिग्रस्त मकान का भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिया जायजा, पीड़ित परिवार को दी तत्काल सहायता
मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ा में लगातार बारिश से ओमप्रकाश मालवीय का मकान क्षतिग्रस्त हो गया सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की तथा प्रशासन को शीघ्र सर्वे कर राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,