लांजी मंडल के ग्राम खांडाफरी में शक्ति केंद्र प्रभारियों की SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे बैठक लांजी विधायक राजकुमार करराहे की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें संगठनात्मक दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा अभियान को प्रभावी बनाने हेतु आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।