अररिया: डीएम के जनता दरबार में 102 मामलों की हुई सुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन के लिए दिए निर्देश
Araria, Araria | Jun 12, 2026 सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान–जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 102 मामलों की सुनवाई की गई।