कैराना: कैराना के मोहल्ला इकबालपुरा में घर में घुसकर मारपीट और पथराव के वायरल वीडियो के मामले में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | May 31, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला इकबालपुरा निवासी समरीन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गत शुक्रवार शाम मोहल्ले के ही नदीम, अरशद, शमीम और शहादत उसके घर में घुस आए, जिन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी पथराव करने लगे।