खंडवा: खंडवा में चिकन फ्राई करते फटा सिलेंडर, आग बुझाने दौड़ा दुकानदार, झुलसा ठेला, दहला इलाका
खंडवा के छैगांवमाखन में सोमवार शाम चिकन और अंडे के ठेले में आग लग गई। आग की चपेट में गैस सिलेंडर आ गया और कुछ देर बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। हादसे में पूरा लोडिंग वाहन जलकर खाक हो गया। दुकानदार महेंद्र परमार झुलस गए। उनके हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं। उन्हें छैगांवमाखन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।