महाराजगंज: हरदोई में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े चौराहे से अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी की
5 जून शुक्रवार की शाम 6:00 बजे शराब के ठेके के सामने खड़ी हुई मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। पीड़ित के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। थाना क्षेत्र हरचंदपुर का निवासी युवक हरदोई चौराहे पर रुककर शराब के ठेके के सामने बाइक खड़ी कर शराब लेने के लिए गया हुआ था। तभी बाहर खड़ी हुई बाइक को चोरी कर लिया गया।