नजीबाबाद: नजीबाबाद में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक संपन्न, बूथ अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारी, हाजी नफीस बने साहनपुर नगर अध्यक्ष
शनिवार को 12:00
नजीबाबाद में राष्ट्रीय लोकदल की एक आवश्यक बैठक बाबा कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में जिला बिजनौर के जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह कश्यप, सुरेश राणा विधानसभा अध्यक्ष, चौधरी बृजेश सिंह प्रदेश महासचिव, पंकज चौधरी पूर्व प्रमुख, चौधरी संजीव, अकरम शेख आदि रहे।