डीडवाना: कस्टोडियन भूमि को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट का होगा घेराव, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी, भाजपा पर किया हमला
कस्टोडियन भूमि को लेकर किसान संघर्ष समिति एवं अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर पर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा एवं आम सभा आयोजित होगी। रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि इस आंदोलन में सीकर सांसद अमराराम, पूर्व राज्यसभा सांसद वृंदा करात,पूर्व विधायक बलवान पूनिया सहित अनेक लोग रहेंगे। इस दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोला।