रुद्रपुर में पुलिस अभिरक्षा में आरोपियों की धुनाई!
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस कोर्ट ले जा रही थी, इसी दौरान भीड़ ने पुलिस अभिरक्षा में ही आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि भीड़ ने आरोपियों पर काली स्याही फेंकी और उनके साथ मारपीट की। मौके पर गौ रक्षा दल, अन्य हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी की बात सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, देर रात पुलिस ने एनकाउंटर के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी। दो आरोपियों को पुलिस कोर्ट ले जा रही थी, तभी यह हंगामा हुआ।
अब बड़ा सवाल—पुलिस अभिरक्षा में आरोपियों तक भीड़ कैसे पहुंची?
#BreakingNews #Rudrapur #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Jul 28, 2026