सरधना: तहसील रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में लगी आग बुझाने गई जेसीबी मशीन में भी लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
सरधना। नगर के तहसील रोड पर तहसील रोड स्थित नगर पालिका के अस्थायी डंपिंग ग्राउंड को बुधवार देर रात जला हुआ कूड़ा निस्तारण के दौरान एक जेसीबी मशीन में अचानक आग लग गई। जेसीबी मशीन में आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया घटना के समय पालिका कर्मचारी जेसीबी की मदद से कूड़े के ढेर को समतल करने का कार्य कर रहा था।