सहारनपुर: 35 रुपये के किराये के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी से आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
सहारनपुर में महज 35 रुपये के किराये के विवाद ने एक ई-रिक्शा चालक की जान ले ली। किराया मांगने पर हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सवारी ने गुस्से में चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया।