कल्याणपुर: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कल्याणपुर में पीएम और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड में बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर चौक से प्रखंड मुख्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।