मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के काशी शरपती गांव में कमरे के अंदर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से मचा हड़कंप
जिगना थाना क्षेत्र के काशी सरपति गांव में मकान के अंदर कमरे में शनिवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे। सीलिंग फैन से एक युवक का शव लटकता हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने मना कर दिया कहा कि। मृतक की पत्नी रीमा देवी के आने के बाद शव उतारा जाएगा। पुलिस पत्नी का इंतजार कर रही है।